Monday, September 5, 2011

‘गर्लफ्रेंड’ के चलते येदियुरप्‍पा भी मुश्‍किल में आए थे!

विकीलीक्‍स खुलासा :-

‘गर्लफ्रेंड’ के चलते येदियुरप्‍पा भी मुश्‍किल में आए थे!


नई दिल्‍ली. एक अमेरिकी केबल के मुताबिक नवंबर, 2009 में दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री की ‘गर्लफ्रेंड’ के
चलते मुश्किल मे आ गई थी। अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ के चलते तब के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा की कुर्सी खतरे में पड़ गई थी।

YEDURAPPA & G FRIEND
विकीलीक्‍स के जरिए सार्वजनिक हुए इस केबल में चेन्‍नई स्थित अमेरिकी राजनयिक ने लिखा था कि बीएस येदियुरप्‍पा की पत्‍नी नहीं हैं और उनकी ‘गर्लफ्रेंड’ (तत्‍कालीन कैबिनेट मंत्री शोभा करंदले) ने उनकी कुर्सी खतरे में डाल दी है। केबल में शोभा को ऐसी महिला बताया गया था, जो ‘येदियुरप्‍पा की गर्लफ्रेंड जैसी रहती हैं’।


तब के पर्यटन मंत्री जनार्दन रेड्डी द्वारा नवंबर, 2009 में येदियुरप्‍पा को हटाए जाने की कोशिश करने की खबर देते हुए अमेरिकी राजनयिक ने लिखा- सार्वजनिक रूप से रेड्डी कहते रहे हैं कि येदियुरप्‍पा शोभा के प्रति विशेष आग्रह दिखाते हैं, इसलिए उन्‍हें पद छोड़ना चाहिए। शोभा ग्रामीण विकास मंत्री हैं, जो येदियुरप्‍पा की गर्लफ्रेंड जैसी हैं, (खुद येदियुरप्‍पा विधुर हैं)।

No comments:

Post a Comment