पीटीआई | Jan 5, 2013, 07.02PM IST
कोच्चि।। जब देश महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म से गुस्से में है वैसे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। केरल में 40 साल की एक महिला 11 साल के स्कूली लड़के का यौन शोषण करती थी। लड़का शर्म से किसी को बता नहीं पा रहा था। यौन शोषण करने वाली महिला लड़के की पड़ोसी है। यह घटना एर्नाकुलम जिले के पारूर इलाके की है। इस घटना से लोग हैरान हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है।
लड़के के साथ महिला ने 11 दिसंबर को दुराचार किया था। उसने पूरा वाकया अपने क्लासमेट को बताया। इसके बाद पीड़ित लड़के के घर वालों को पता चला। घरवालों ने पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई। इसके फौरन बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया।
नाबालिग लड़के का बयान पुलिस ने ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों को बचाने संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
स्त्रोत : नव भारत टाइम्स, 05.01.13
-----------------------
उक्त खबर पर कुछ सार्थक टिप्पणियां :-
1-हमारा समाज दोहरी मानसिकता मे जीती है . सच का सामना करना बड़ा मुस्किल होता है , कोई हिम्मत करके कोई सच बोल दे , तो पूरी मीडिया उसी के पिच्छे लग जाती है, पूरी बत को राजनिनितिक रंग दे दिया जाता है. सेक्स को हौआ बना दिया गया है , कोई स्वेच्छा से सेक्स करे/ करवाये तो पुलिस छ्हपआ मरती है , क्योंकि उसे दलाली नही मिलती , आज जरोरत है की एक सेक्स पॉलिसी बने , सेक्स भी उतना ही जरूरी है जितना खाना पीना. कुकर्मी लोग मानसिक बीमारी से ग्रस्त . , उनका इलाज करने की जरूरत है.
2-भारत मे महिलाए समानता का अधिकार चाहती है ,शायद बलात्कार करने भी, और इस तरह इस औरत ने महिलाओ को पुरुषो के बराबर खड़ा कर दिया है. RIGHT TO EQUALITY AND RIGHT TO EQUAL OPPORTUNITY. इस महिला की यही सजा होनी चाहिये!3-मुझे लगता हे सरकार की चाल हे !
4-कोई भी सजा किसी व्यक्ति के लिंग निर्धारण के बाद तय नही की जाती. जुर्म तो जुर्म होता है चाहे वह महिला करे या पुरुष. दोनो एकसमान सजा के हकदार हैं.
5-महिलाए तो पहले ही कहती है की हम पुरुषो से किसी भी मामले मे कम नही है, इस बात को इस महिला ने पूरा करके दिखाया है, अब क्या महिलाए इस औरत को फांसी दिलाने के लिये क्या आन्दोलन करेंगी, अब इस चीज को देखना है.
6-यह खबर केवल खबर ही नही बल्कि औरतो के दोहरे चरित्र को भी उजागर कर देगी यदि महिला संगठन इस मामले पर चुप्प लगा जाती है,
समस्त टिप्पणी पढ़ना चाहें तो यहाँ क्लिक करें!